लंग्स कैंसर से बचे रहना है तो जान लें ये उपाय।

इन दिनों लंग्स  कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

जिस तरह देश में  प्रदूषण स्तर में अधिक तेजी आ रही है। ऐसे में हमें अपने लंग्स को स्वस्थ रखने के लिए हमें कुछ चीजों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

खाने पीने पर ध्यान देना होगा। आइए जानते हैं, लंग्स को सुरक्षित रखने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

इन दिनों लंग्स  कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे बचने के लिए और लंग्स को सुरक्षित रखने के लिए हमें अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इन चीजों का सेवन से हम अपने लंग्स को सुरक्षित रख सकते हैं।

ओमेगा थ्री फैटी एसिड युक्त चीजें

लंग्स की सुरक्षित रखने के लिए उन चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है, जिनमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड की मात्रा होती है। फैटी एसिड हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है और अस्थमा जैसी बीमारियों से भी हमें सुरक्षित रखता है।

इन चीजों में पाया जाता है फैटी एसिड

-अलसी के बीज
-दूध
-हरी फलियां
-सेम की फली
-पनीर
-दही


-अनार
अनार स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। अनार के सेवन से शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही अनार का सेवन करने से लंग्स की सफाई भी होती है। अनार में विटामिन ई और सी काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो लंग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से शरीर को बचाने में सहायक होते हैं।


-सेब
रोज एक सेब खाने से बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। विटामिन ई और सी से भरपूर सेब का सेवन करने से लंग्स को सुरक्षित रखा जा सकता है।

इन लोगों को रोज करना चाहिए सेब और अनार का सेवन

जो लोग ट्रैवलिंग अधिक करते हैं या फिल्ड जॅाब्स में हैं, उनके लिए रोज़ाना एक सेब और अनार का सेवन करना फायदेमंद होता है। ये आपके लंग्स को सुरक्षित रखने मदद करते हैं।