पेट में गैस की प्रॉब्लम बढ़ रही थी। धीरे-धीरे पेट में इतना फुलाव लेता जा रहा था।

बूंदी के सर्जन डॉ. सुरेश शर्मा ने 60 वर्षीया पुष्पाबाई गुर्जर का ऑपरेशन कर 15 किलो वजनी कैंसर ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है।

वह 10 साल से इस बीमारी से परेशान थी। उसे कोटा-बूंदी में कई डॉक्टरों को दिखा लिया।

बार-बार जांचाें में कभी कोई बीमारी पकड़ में नहीं आई। धीरे-धीरे बीमारी बढ़ रही थी। पेट में गैस की प्रॉब्लम बढ़ रही थी।

धीरे-धीरे पेट में इतना फुलाव लेता जा रहा था। सांस लेने, बैठने-उठने, सोने में दिक्कत होने लगी थी।

हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो एक बार फिर कोटा, बूंदी के डॉक्टर्स को दिखाया, पर किसी भी डॉक्टर ने ऑपरेशन की रिस्क नहीं ली।

बूंदी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संचालक व सर्जन डॉ. सुरेश शर्मा ने दावा किया कि यह दुर्लभ किस्म का ऑपरेशन है। हाड़ौती में इतने बड़े कैंसर ट्यूमर का ऑपरेशन पहली बार हुआ है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन करीब चार घंटे ऑपरेशन चला। उन्होंने बताया कि महिला को रेट्रोपेरिटोनियल सरकोमा नाम की बीमारी थी।

ऑपरेशन करने के अलावा कोई दूसरा इलाज नहीं था। रिस्क कवर कर पेट का ऑपरेशन कर गांठ निकाल दी।