आंतों में रहने वाले गट बैक्टीरिया बाउल (bowel) यानी पेट के कैंसर का कारण भी हो सकते हैं।

यहां जानें, आंत के कैंसर और इससे जुड़े शोध के बारे में...

आंतों में रहने वाले गट बैक्टीरिया बाउल (bowel) यानी पेट के कैंसर का कारण भी हो सकते हैं। हाल ही में आए शोध की मानें, तो आंत में होने वाले एक निश्चित प्रकार के बैक्टीरिया वाले लोगों को आंत का कैंसर विकसित होने का खतरा अधिक होता है। इंटेस्टेनियल माइक्रोबायम हमारे आंत के भीतर फंग्स, बैक्टीरिया, वायरस का संग्रह है।

शरीर में माइक्रोबायोम की संरचना भी इसके पीछे का एक बड़ा कारण हो सकती है। वहीं शोधकर्ता इस बात का पता भी लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या आंत के माइक्रोबायोम में कैंसर वायरस पैदा हो रहे हैं या किसी खास बैक्टीरिया के कारण ही ऐसा हो रहा है। यहां जानें, आंत के कैंसर और इससे जुड़े शोध के बारे में...


बाउल यानी पेट का कैंसर हमारे लार्ज इंटेस्टाइन यानी कि बड़ी आंत में होता है। लार्ज इंटेस्टाइन में जहां ये कैंसर शुरू होता है, उसके आधार पर इस बाउल कैंसर को कभी-कभी कोलोन या रेक्टल कैंसर भी कहा जाता है।

चार मुख्य लक्षण


शौच करते वक्त लगातार ब्लीडिंग का होना।
आपकी आंत की आदत में लगातार परिवर्तन, जो आमतौर पर पेट खराब होने जैसा होता है।
लगातार निचले पेट में दर्द, सूजन या बेचैनी, जो हमेशा खाने के बाद होती है।
वजन में लगातार कमी आने लगती है, पेट की परेशानियां बढ़ने लगती हैं।


माइक्रोबायोम में होते हैं 3 ट्रिलियन बैक्टीरिया
माइक्रोबायोम सूक्ष्मजीवों और बैक्टीरिया का एक समुदाय है, जो शरीर में स्वाभाविक रूप से होता है। इस बात के प्रमाण बढ़ रहे हैं कि माइक्रोबायोम की संरचना मानव स्वास्थ्य और शरीर की बीमारी के लिए संवेदनशील भूमिका निभा रहा है।

मानव आंत माइक्रोबायोम, जिसमें लगभग तीन ट्रिलियन बैक्टीरिया होते हैं, पाचन में सहायता करता है और संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है। यह एक व्यक्ति के व्यक्तिगत आनुवंशिक बनावट और उनके शरीर द्वारा निर्धारित किया जाता है। यह किसी व्यक्ति के जीवन में अपेक्षाकृत तब तक स्थिर रहता है, जब तक कि वह ऐंटीबायॉटिक दवाओं का सेवन न करें।


2% से 15% तक बढ़ा कैंसर का खतरा
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के डॉ. कैथलीन वेड ने बाउल कैंसर के विकास में बैक्टीरिया द्वारा निभाई गई कार्यवाहक भूमिका की जांच की है। इसके लिए मेंडेलियन रेंडमाइजेशन नामक तकनीक का उपयोग गया। इस अध्ययन के बारे में 2019 एनसीआरआई कैंसर सम्मेलन में बताया गया कि कैसे हमारी आंत में पलने वाले कुछ बैक्टीरिया ही हमारे पेट से जुड़ी बीमारियों को कारण होते हैं। इन्हीं के कारण बाउल कैंसर भी होता है। शोधकर्ताओं की मानें तो आंत कैंसर के खतरे 2-15% के बीच बढ़े हैं, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं।

पेट का कैंसर ,पेट के कैंसर के चार प्रकार होते हैं ,पेट के कैंसर के कारण